जौनपुर : विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान में दें योगदान, कम से कम 10 लोगों को दें सुझाव दिलवाने की प्रेरणा – बीएसए

जौनपुर : विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान में दें योगदान, कम से कम 10 लोगों को दें सुझाव दिलवाने की प्रेरणा – बीएसए
(सोहराब)
जौनपुर। प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में चलाए जा रहे “विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047” अभियान में जनपद स्तर पर व्यापक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में जनपदवासियों से आह्वान किया गया था कि वे समर्थ पोर्टल पर अपना फीडबैक देकर प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार साझा किए हैं। परंतु केवल व्यक्तिगत सुझाव देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर-परिवार और परिचितों को भी प्रेरित कर कम से कम 10 लोगों से सुझाव दिलवाना है, ताकि जौनपुर जनपद जागरूकता के मामले में पीछे न रहे।
अभियान को गति देने के लिए डीसी एमआईएस दुर्गेश पटेल और डीसी इंचार्ज एमआईएस पारुल कुशवाहा को विशेष प्रयासों हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएसए ने कहा कि जौनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने हेतु जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक न केवल स्वयं पोर्टल पर सुझाव दर्ज करें, बल्कि कम से कम 10 अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। जो लोग इस कार्य में विशेष योगदान देंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

No comments

Post a Comment

Home