जौनपुर। सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य कर रही अखण्ड भूमि कम्युनिटी कार्यकर्ता समिति के तत्वावधान में बुधवार को 30 गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा योजना का लाभ प्रदान किया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई गई।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में भी 30 गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा योजना से जोड़ा गया था। वहीं वर्ष 2026 में भी 30 नए बच्चों को योजना में शामिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 60 बच्चों को संस्था के प्रयास से इन्द्रप्रस्थ विद्यालय, इन्द्रप्रस्थ नगर, महिमापुर, जलालपुर, जौनपुर में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। संस्था के संस्थापक संजय मौर्य ने कहा कि आगे भी गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर सह संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल रावत, राष्ट्रीय सचिव रेखा सिंह, महिला अध्यक्ष गरिमा सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री उस्मान अली, विद्यालय प्रबंधक मनीष यादव, जिला मीडिया प्रभारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी रुस्तम अली, रविशंकर यादव एवं प्रवीण पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment