जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का गहन जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
इस दौरान अंगुष्ठ छाप सेल, वीआईपी सेल, संगठित अपराध शाखा एवं अपराधी सत्यापन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति देखी गई। एसएसपी ने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
No comments
Post a Comment