जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 – सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुलेट मोटर साइकिल के स्वामियों/चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाए जा रहे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 05 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि मॉडिफाइड सायलेंसर से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे आमजन को असुविधा होती है तथा यह मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड सायलेंसर को हटाकर मानक सायलेंसर का ही प्रयोग करें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No comments
Post a Comment