जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जौनपुर, 30 जनवरी 2026। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
पाकशाला के निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा जेल अस्पताल जाकर बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात को निर्देशित किया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home