कैंट थाने पर व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग बैठक आयोजित
वाराणसी। श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के आदेश के क्रम में थाना कैंट परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्यौहारों, वर्तमान में कोहरे के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू यातायात व्यवस्था, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था तथा अतिक्रमण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमान पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, श्री प्रमोद कुमार (आईपीएस) द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीमान एसीपी कैंट श्री नितिन तनेजा सहित थाना कैंट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गौसाबाद व्यापार मंडल, नदेसर व्यापार मंडल सहित थाना क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारीगण, पार्षद एवं अन्य सम्मानित नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके उपरांत मानवीय संवेदना के तहत श्रीमान डीसीपी वरुणा जोन महोदय द्वारा अपने कर-कमलों से लगभग 150 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबलों का वितरण किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में सराहना एवं संतोष का भाव देखने को मिला।
No comments
Post a Comment