मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘प्रवाह–2025’ का सम्मान समारोह सम्पन्न

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में बहुप्रतीक्षित वार्षिक महोत्सव प्रवाह–2025 का भव्य समापन 6 दिसम्बर 2025 को उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में आयोजित विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़–चढ़कर प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
9 दिसम्बर 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल ने प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, स्पोर्ट्स कमेटी तथा समारोह के नोडल अधिकारियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि “यह महोत्सव छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का अद्भुत मंच साबित हुआ है। आयोजन समिति ने जिस समर्पण और दक्षता से कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय है।”
सांस्कृतिक कार्यक्रम की नोडल डॉ. पूजा पाठक, स्पोर्ट्स कमेटी के नोडल डॉ. आदर्श यादव, तथा ‘प्रवाह–2025’ के नोडल डॉ. मुदित चौहान ने सभी अतिथियों, आयोजन समितियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस वर्ष के वार्षिक महोत्सव का सफल आयोजन वेंकटेश ग्रुप के हीरो, हुंडई तथा कल्याण ज्वेलर्स के उदार सहयोग से सम्भव हो सका। प्रधानाचार्य ने मुख्य स्पॉन्सर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि “उनके सहयोग ने महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ किया गया। अंत में महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों तथा सहयोगी संस्थाओं को हार्दिक बधाई दी और आगामी वर्षों में महोत्सव को और अधिक व्यापक एवं समृद्ध बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप–प्रधानाचार्य प्रो. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. ए.ए. जाफरी, स्पोर्ट्स कमेटी अध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार सरोज, नोडल अधिकारी डा. मुदित चौहान, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. आदर्श यादव, डा. विनोद कुमार, डा. सी.बी.एस. कर्नल पटेल, डा. अनुज सिंह, डा. चन्द्रभान, डा. आशुतोष सिंह, डा. नवीन सिंह, डा. संजीव यादव, डा. पंकज, एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्र–छात्राएँ तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home