सड़क पर टहलते दिखे सरकारी विद्यालय के बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में हो रही लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सुजानगंज के कम्पोजिट विद्यालय मतरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि उक्त विद्यालय के चालू समय में विद्यालय के बच्चे अपने पढ़ने का बस्ता कक्षा में रखकर सड़क पर टहल रहे हैं। वही वीडियो को लेकर विद्यालय के अध्यापकों पर लोग गम्भीर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही अध्यापकों द्वारा क्यों किया जा रहा है? आखिर बच्चों के साथ इतना गैरजिम्मेदाराना कार्य से बच्चों को कुछ हो गया तो आखिर कौन जिम्मेदार होगा? वही इस सन्दर्भ में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज किरण पाण्डेय से सम्पर्क का प्रयास किया गया तो वह सवालों से भागने का प्रयास कीं।

No comments

Post a Comment

Home