समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने में जनपद को शीर्ष पर बनाए रखने में सहयोग की जिलाधिकारी ने की अपील

समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने में जनपद को शीर्ष पर बनाए रखने में सहयोग की जिलाधिकारी ने की अपील
जौनपुर, 26 अक्टूबर 2025 “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान के अंतर्गत कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कुल 12 सेक्टरों और तीन प्रमुख थीम पर आमजन से मूल्यवान सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों तथा सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे समर्थ पोर्टल पर अपने रचनात्मक, गुणवत्तापूर्ण एवं सकारात्मक सुझाव अवश्य दर्ज करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव प्रदेश और देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी लोग स्वयं सुझाव देने के साथ-साथ अपने परिचितों, मित्रों एवं सहयोगियों को भी समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने के लिए प्रेरित करें, ताकि जौनपुर जनपद सुझाव देने में शीर्ष स्थान बनाए रखे और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा सके।
नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं —
🔗 https://samarthuttarpradesh.up.gov.in

No comments

Post a Comment

Home