(सोहराब)
जौनपुर, 08 अक्टूबर 2025 – उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में आज एमबीबीएस बैच 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का "वाइट कोट सेरेमनी" समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ० साधना अजय के संयोजन एवं प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के संरक्षण में शैक्षणिक भवन के लेक्चर थिएटर में किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो० कमल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
"वाइट कोट पहनना केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह कोट दया, संवेदना और मानवता की सेवा का प्रतीक है। चिकित्सा शिक्षा का यह दिवस विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर करता है। एक चिकित्सक का सबसे बड़ा पुरस्कार उसके मरीज की मुस्कान होती है।"
उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और करूणा को सदैव सर्वोच्च स्थान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो० तबस्सुम यासमिन, डीन रिसर्च प्रो० रूचिरा सेठी, उप-प्रधानाचार्य प्रो० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी, विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment