मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दौड़ का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दौड़ का आयोजन
(सोहराब)
जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हाल में आज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित शिशु गृह का लोकार्पण किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में जागरूकता एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु पुलिस लाइन से वाजिदपुर तिराहा तक दौड़ का आयोजन किया गया, जो पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौड़ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सहित जिले के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home