जौनपुर : पूर्व ARP कैडर प्रभारी जगदीश यादव सड़क दुर्घटना में घायल, SRS हॉस्पिटल में इलाज जारी

जौनपुर : पूर्व ARP कैडर प्रभारी जगदीश यादव सड़क दुर्घटना में घायल, SRS हॉस्पिटल में इलाज जारी
(सोहराब)
जौनपुर। अटेवा जौनपुर के पूर्व ARP कैडर प्रभारी श्री जगदीश यादव शुक्रवार को स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पीछे से टक्कर लगने के कारण उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद तत्काल उन्हें उपचार के लिए SRS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई गंभीर बात नहीं है।

अटेवा परिवार सहित जिले के शिक्षकों व शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

No comments

Post a Comment

Home