जौनपुर, 27 सितम्बर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), जौनपुर में शनिवार को डी.एल.एड./बी.टी.सी. पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन-2025 धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।
मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि “शिक्षा केवल पुस्तक तक सीमित नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम है।” उन्होंने सम्मेलन को अनुभव और ज्ञान साझा करने का अनूठा अवसर बताया।
प्रवक्ता डॉ. किरन त्रिपाठी और नीरज मणि तिवारी ने प्रशिक्षुओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। संचालन प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
इस मौके पर पुरातन प्रशिक्षु संतोष तिवारी, विनय कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, दीपा मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार पाल, प्रवक्ता डॉ. अश्वनी पांडे समेत अनेक पूर्व प्रशिक्षुओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र नाथ यादव, समस्त प्रवक्ता, ह्यूमाना के सदस्य व डायट प्रशिक्षु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment