जौनपुर में पीईटी-2025 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

जौनपुर में पीईटी-2025 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
जौनपुर, 06 सितम्बर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 जिले में नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच की।

उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रथम पाली में 76.24% और द्वितीय पाली में 77.01% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home