चोरी की जांच एवं निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी एवं सीओ

चोरी की जांच एवं निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी एवं सीओ
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में स्थित महाकाली मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर में लगे माता के चांदी के मुकुट समेत पुराने वजनदार घंटों को चोरी कर लिया था। साथ ही बाजार में चिंटू सेठ के घर दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक भी लॉक तोड़कर चोर उठा ले गये थे। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिशी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा सर्विलांस टीम के साथ मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किये। साथ ही मामले की जानकारी लिये। इस बाबत पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home