जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी कर लगभग 1 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। वहीं, 22,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान का नेतृत्व सफाई निरीक्षक अवधेश यादव व उनकी टीम द्वारा किया गया। टीम ने दुकानों, ठेलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन की जांच की। जहां भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग पाया गया, वहां संबंधित दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
नगर पालिका की ओर से लोगों को कपड़े व जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में पॉलिथीन मिलने पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
नगर पालिका का संदेश:
"पॉलिथीन का प्रयोग छोड़ें, पर्यावरण को बचाएं। कपड़े और जूट के थैले अपनाएं।"
No comments
Post a Comment