आम महोत्सव लखनऊ मे 04 से 06 जुलाई, 2025 तक होगा भव्य आयोजन

आम महोत्सव लखनऊ मे 04 से 06 जुलाई, 2025 तक होगा भव्य आयोजन
जौनपुर 28 जून, 2025  जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादको और प्रेमियों के लिए खुशखबरी, तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन 04 से 06 जुलाई 2025 को अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना, सेक्टर 09 अमर शहीद पथ लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। 
                   किसान गुणवत्तायुक्त पौधरोपण सामग्री व महोत्सव मे आम की ब्रिक्री करना चाहते है तो पौध रोपण सामग्री प्रजाति के टैग के साथ पालीथीन बैग व कोरोगेटेड बाक्स में ले जाने की व्यवस्था स्वयं करें। जौनपुर जिले के सभी आम उत्पादक और नर्सरी मालिक जो इस प्रतिष्ठित महोत्सव मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते है, और अपनी गुणवत्तायुक्त पौध रोपण सामग्री (विशेषकर आम की विभिन्न किस्मों) का प्रदर्शन करना चाहते है, प्रतिभाग कर सकते है आम महोत्सव में आम एवं आम के संरक्षित उत्पाद के प्रदर्श लगाने एवं प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक कृषक 01 जुलाई 2025 तक प्रदर्श के विवरण सहित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय जौनपुर में सर्म्पक कर सकते है।

No comments

Post a Comment

Home