JOGS द्वारा टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर 01 मई ।प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ (JOGS)द्वारा विश्व टीकाकरण सप्ताह (24 अप्रैल - 30 अप्रैल) मनाया गया l इसके तहत IMA भवन में टीकाकरण जागरूकता एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। सचिव डाॅ शैली निगम ने अतिथियों का स्वागत किया और इस वर्ष की टीकाकरण सप्ताह की थीम के विषय में बताया। जिसमे कहा गया है कि 'टीकाकरण सभी के लिए मानवीय रूप से संभव '
इस कार्यक्रम में टीकाकरण से होने वाले लाभ को डॉक्टरों के panel द्वारा बताया गया l इसके अलावा नए नए टीकों के बारे में जानकरी दी। पैनेल का संचालन डा शिखा शुक्ला एवं डाॅ प्रियंका चौहान ने किया। पैनल में अध्यक्ष JOGS 
डॉ शुभा सिंह ने गर्भावस्था में लगने वाले टीकों टीडी व टीडैप के बारे में चर्चा की। डा मधु शारदा ने एच.पी.वी वैक्सीन एवं डा अंजू कन्नौजिया ने प्रीनेटल वैक्सीन के बारे में बताया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ सरोज यादव एवं डाॅ मुकेश शुक्ल ने नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के टीकाकरण के विषय में बताया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ ने टीकाकरण संबंधित पोस्टर बनाए। डाॅ प्रियंवदा सिंह और डाॅ बीना त्रिपाठी ने पोस्टर के विजेताओं को सम्मानित किया। 
टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए जोक्स की सचिव डॉक्टर शैली निगम ने बताया कि 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक टीकाकरण पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जोक्स द्वारा आज टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जागरूकता अभियान के अंतर्गत हम आम जनता को टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे ।आम तौर पर लोग बस इतना जानते की जन्म के समय के समय कुछ टीके लगते हैं या प्रेगनेंसी के दौरान टिटनेस का टीका लग गया जो आम जनता की परंतु अब धीरे धीरे बहुत ज्यादा इसमें एडवांसमेंट हो चुके हैं बहुत तरह के टीके लगते हैं इसीलिए हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया कि हम वह सब जानकारी दे सके। वैसे तो ये सभी के लिये है पर खास तौर से जो की महिलाओं के टिकाकरण में ज्यादा एडवांस्ड हुआ है जिसमे एचपीवी का टीकाकरण जो कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाता हैं ।प्रेगनेंसी में भी बचाव केलिय टीके लगते हैं। ऐसी गंभीर रोगों से बच्चे को बचाने के लिए मां का टीकाकरण किया जाता है।जिसमे डिप्थीरिया काली खांसी व फ्लू से बच्चे को बचाने के लिए मां को टीका लगाया जाता है।वृद्धा अवस्था मे भी कुछ टीके महिला एवं पुरुष को लगा कर उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डाॅ शिल्पी सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्रीमति उर्वशी सिंह, डाॅ अंजना सिंह, श्री धर्मेंद्र गुप्ता, मीरा अग्रहरी, ज्योति श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, ममता सिंह, डाॅ रश्मि मौर्या, डाॅ राजेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home