सांसद सुमन पर हमले को लेकर सड़क पर उतरे सपाजनजिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

सांसद सुमन पर हमले को लेकर सड़क पर उतरे सपाजन
जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन
इस हमले को पीडीए समाज पर हमला कहकर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजी लाल सुमन पर करणी सेना द्वारा हमला किये जाने एवं लगातार जान से मारने की धमकी दिये जाने तथा हमलावरों पर विधिसम्मत कार्यवाही न किये जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना—प्रदर्शन के क्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपाजनों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही दीवानी कचहरी तिराहा, डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से भारी संख्या में जुलूस की शक्ल में नारेबाज़ी करते हुये अपने गुस्से का इज़हार किया और कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पहुंचकर अपना विरोध प्रकट किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि हमारे नेता और सांसद को लक्ष्य करके लगातार हमला किया जा रहा है। कहीं न कहीं ऐसे अराजक तत्वों को सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। वहीं पीडीए समाज का योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी क्रम में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये इस हमले को पीडीए पर हमला बताया।
धरना सभा को विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचन्द्र सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, श्याम बहादुर पाल, अनवारूल हक, रत्नाकर चौबे, शर्मिला यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। धरना सभा का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। अन्त में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा पर हमले एवं पीडीए समाज के उत्पीड़न के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस अवसर पर दिनेश यादव फौजी, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल, निज़ामुद्दीन अंसारी, सुशील दुबे, डा. जितेंद्र यादव, जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज़, अमित यादव, राजन यादव, नैपाल यादव, राहुल त्रिपाठी, डॉ शबनम नाज, हीरालाल विश्वकर्मा, सभासद दीपक जायसवाल, मनोज मौर्य, वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट, बरसातू राम सरोज, नवनीत यादव, डा. जंग बहादुर यादव, संजीव साहू, नन्द लाल यादव, नीरज पहलवान, आनन्द गुप्ता, गुड्डू सोनकर सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे

No comments

Post a Comment

Home