ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़ी समस्या है आंखों की रोशनी: राम अवध

निःशुल्क मोतियाबिन्द जाॅंच व आपरेशन शिविर हुई आयोजित
शिविर में 50 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानन्दपुर ग्राम में स्थित राम अवध औघड़ बाबा की कुटिया पर शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राम अवध की अध्यक्षता में नि:शुल्क मोतियाबिंद जॉंच एवं आपरेशन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान शिविर में लगभग 50 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनका नेत्र परीक्षण किया गया। यही नहीं जिन मरीजों को आपरेशन की जरूरत होगी उनका ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जायेगा। इस बाबत राम अवध बाबा ने बताया कि ग्रामीणों इलाकों में सबसे बड़ी समस्या आंखों की रोशनी की है। मोतियाबिन्द के चलते अधिकतर लोगों की आंखों की रोशनी या तो कम हो जाती है या चली जाती है। जबकि इसका इलाज संभव है इसलिए मन में नेत्र रोगियों के परीक्षण करवाने का विचार आया जिसके बाद राष्ट्रीय मानाधिकार कमीशन के समक्ष इस समस्या को रखी गई जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद यह आयोजन किया गया। अभी तो इसकी शुरुवात की गई है जिसे अब हर वर्ष लगाकर नेत्र रोगियों का इलाज कराया जायेगा। इस अवसर पर आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के नेत्र विशेषज्ञ श्रुति, नेत्र सहायक अक्षरा, नर्स शिवम, टीम लीडर युगल चंद्र, कार्यक्रम आयोजक सचिव दीप नारायण सिंह, मो. असलम खान, कौशलेन्द्र गिरि, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन वेदांत, बबलू, मनोज कुमार प्रजापति, सन्तोष कुमार, मनोज कुमार सोनकर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सहित संगठन के आदि लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home