नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जौनपुर, 24 मई निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं नोडल अधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्दीकपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की प्रधानाचार्य से एकेडमिक भवन एवं लेक्चर हॉल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वॉशरूम में जलापूर्ति की समस्या पाए जाने पर श्री अग्रवाल ने संबंधित फर्म को दो दिन के भीतर सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. ए. जाफरी ने नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाडिया को महाविद्यालय में चल रही विद्युत समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री के. के. पांडेय, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





No comments

Post a Comment

Home