जनपद में वृहद स्तर पर चलाया गया भूसा दान अभियान

जौनपुर-आज दिनाँक 25 अप्रैल, 2025 को मा0 मुख्यमंत्री जी केआह्वाहन पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर भूसा दान लिया जा रहा है। जिसके क्रम में मा0 विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र ने निराश्रित गोंवशों के लिए 300 कुन्तल भूसा, 30 कुन्तल चूनी और 20 कुन्तल चोकर दान में दिया। इसके साथ ही उन्होने सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सक्षम व्यक्ति से अपील किया है कि सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से भूसा दान दे सकते है। भूसा दान अभियान के तहत ग्राम पंचायत फरीदाबाद के प्रधान विकास सिंह जी द्वारा 12 कुंतल भूसा दान, गौआश्रय स्थल धर्मापुर में करीब 50 कुंतल भूसा दान में प्राप्त हुआ। कमला हॉस्पिटल के संचालक डॉ चौहान द्वारा 25 कुंतल भूसा दान किया गया।

No comments

Post a Comment

Home