भूसा दान, महाअभियान

जौनपुर 25 अप्रैल, 2025 जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वाधिक भूसा दान करने वाले संभ्रांतजनों को पुष्पगुच्छ तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि निराश्रित गोवंशों के लिए सरकार ने पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है तथापि भूसा दान का उद्देश्य है कि जनसहभागिता और संवेदनशीलता की भावना दानदाताओं के मन में उत्पन्न हो और वे गोवंशो को निराश्रित ना छोड़े। इस श्रृंखला में अनेकों दानदाताओं द्वारा भूसा दान करके निराश्रित गोवंशों के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित किया गया है, अभी तक मात्र 5 से 6 दिन की अवधि में लगभग 10,000 कुंतल से भी अधिक भूसा संग्रहित हो चुका है। माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र द्वारा 300 कुंतल भूसा, चोकर दान किया गया है, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश द्वारा 251 कुंतल भूसा दान किया गया तथा आज भी 50 क्विंटल और भूसा दान किया गया। पेट्रोलियम संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह और अजय सिंह द्वारा 501 कुंतल भूसा दान करने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की  गई है जिस पर जिलाधिकारी ने उनका आभार व्यक्त किया। मुंगरा बादशाहपुर के विनय कुमार सिंह द्वारा सतहरिया के गौशाला के लिए 20 कुंतल भूसा दान किया गया।जिलाधिकारी ने सर्वाधिक भूसा दान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home