देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता
रविन्द्र ज्योति की 'चिरई रहती जे हम मयरिया' पर लोग हुये मंत्र—मुग्ध
नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के काजीहद गांव में राम अचल पाण्डेय द्वारा आयोजित देवी जागरण में राष्ट्रीय स्तर के भोजपुरी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति सहित अन्य कलाकारों के भक्तिमय गीतों से देर रात तक श्रोता मंत्र—मुग्ध बने रहे। ज्योति जी के गीत जहां पूजाली देवी मइया, चिरई रहती जे हम मयरिया, मयरिया कौने करनवां भुलईलू ना सहित अन्य भक्ति गीत से श्रोता झूमते रहे। गायिका प्रियंका सोनी के गीत तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश तथा प्यारा सजा है दरबार भवानी आदि गीत गाकर महिलाओं तक को नाचने पर मजबूर कर दिया। गायिका प्रियंका पाण्डेय के गीत माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवां जैसे गीत से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इसके पहले आयोजक नागेश पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, उदय शंकर दुबे, मनोज तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, आशीष मिश्र, शशिकांत पाठक आदि ने गायकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राणा सिंह ने किया।इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह सिप्पी, गायक अमित सागर, सिकन्दर, सत्यम मिश्र जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रमेश दुबे, समाजसेविका सुनीता दुबे, नीलेश कुमार, अशोक दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home