जौनपुर:35वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 -25 के द्वितीय चरण कानपुर में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ गोरखनाथ पटेल के कुशल नेतृत्व में वाराणसी मंडल तथा जौनपुर का खेल बहुत ही शानदार रहा।अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उसे सर्व विजेता ट्रॉफी प्राप्त हुई। वाराणसी मंडल की तरफ से जनपद जौनपुर के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। जूनियर बालक और कबड्डी में मंडल वाराणसी की टीम एक तरफा मुकाबले में गोरखपुर को 36-10 के अंतर से हराकर चैंपियन बनी।राष्ट्रीय एकांकी , लोकगीत खो-खो में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किये।इसके पूर्व लखनऊ में आयोजित प्रथम चरण में भी वाराणसी मंडल तथा जनपद जौनपुर का स्थान सर्वोपरि था। दोनों चरणों में मिला कर जौनपुर के 50 खिलाड़ी गोल्ड मेडल,33 खिलाड़ी रजत तथा 3 खिलाड़ी कांस्य पदक गले में डालकर चहचहा उठे।
कुल मिलाकर एथलेटिक्स, कबड्डी,खो खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, योगा राष्ट्रीय एकांकी एवं लोक गीत में खिलाड़ियों ने पदक जीता।इस उपलब्धि के लिए रवि चंद्र यादव जिला व्यायाम शिक्षक (बेसिक शिक्षा) जौनपुर ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच तथा व्यायाम शिक्षक श्रीमती प्रियंका सिंह,राकेश यादव,संजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव,अमित कुमार सोनकर, सुरेश यादव, रमेश चंद्र यादव,अरुणेश कुमार यादव,अमित कुमार यादव,ज्योति श्रीवास्तव,अनुराग सत्यार्थी,श्याम नारायण पाल,श्याम कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह,अरुण कुमार, अखण्ड प्रताप के साथ गुलाब यादव खो खो कोच जौनपुर,लाल साहब यादव कबड्डी कोच को उनके सक्रिय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment