फार्मासिस्ट लालजी मौर्य को दी गयी भावभीनी विदाई

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मीरपुर पर रहे तैनात
जौनपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मीरपुर के वरिष्ठ फार्मासिस्ट लालजी मौर्य के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। बता दें कि उक्त चिकित्सालय को स्थापित करने लिये लालजी मौर्य ने अनेकों बार संघर्ष किया। अन्य जनपद सहित जौनपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय को स्थापित कराने में सफल प्रयास किया है। आज उक्त होनहार और कर्मठी फार्मासिष्ट की विदाई में सभी की आंखें नम हो गईं। संचालन अच्छे लाल मौर्य पूर्व सभासद ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विशिष्ट अतिथि सुनील यादव मम्मन प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला, डा. इशरत पूर्व कार्यालय प्रबन्धक, डा. आशुतोष मौर्य, डा. ममता मार्य, डा. ज्योति कुशवाहा, डा. अंजुम आरा, डा. चन्द्र प्रकाश पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, ब्रह्मेश शुक्ला, अशोक खरवार सहित चिकित्सालय के समस्त पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home