जफराबाद पुलिस ने भंगार बन चुके वाहनों को हटवाया

जफराबाद पुलिस ने भंगार बन चुके वाहनों को हटवाया
एसपी के आदेश पर युद्ध स्तर पर हटवाने का काम शुरू
सिरकोनी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देश पर इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव ने मुकदमे में लम्बित होने के चलते थाने के पास वर्षों से खड़ी वाहनों को हटवाने का काम युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। बता दें कि थाने के सामने वर्षों से खड़ी कबाड़ की शक्ल मे तब्दील हो चुके वाहनों को देखकर काफी खराब लगता था। पुलिस अधीक्षक ने इन्हें हटाकर कहीं सुरक्षित व तरीके से रखवाने का निर्देश दिया था। बता दें कि बेतरतीब थाने के सामने कई दशक से सड़क पर खड़ी गाड़ियों से कई हादसे भी हो चुके है। इसके अलावा थाने के आस—पास के गंदगी और पेड़ों के जाल को भी पुलिस ने कड़ी मेहनत और जेसीबी की मदद से हटवा दिया। 20-25 वर्षों में पहली बार इस तरह से साफ—सफाई का कार्य किया गया। थाना प्रभारी के कार्य की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया।

No comments

Post a Comment

Home