जौनपुर 22 जनवरी 2025 - जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया है कि 21 जनवरी 2025 को वीडियों कांफ्रेन्सिग के माध्यम से समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ पैर या कैलीपर की आवश्यकता हो उनके आवेदन अतिशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
उक्त के क्रम में जनपद दिव्यांगजनों को अवगत कराया जाता है कि जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ पैर या कैलीपर की आवश्यकता हो वे अपने आवेदन, आवेदन के साथ यू0डी0आई0डी0 कार्ड (आनलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र), आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, फोटों की प्रति 27 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक पूर्वान्ह् 10.30 बजे से अपरान्ह् 2.30 बजे तक विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कार्यालय में उपलब्ध करायें, जिससे कि उनका आवेदन पूर्ण कराते हुए अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।
No comments
Post a Comment