खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन
(सोहराब अंसारी )
जौनपुर: उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता जूनियर हाई स्कूल जंगीपुर खुर्द के मैदान में संपन्न कराई गई।खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया और सभी पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। सुनील यादव मम्मन प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया।प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुनिल यादव मम्मन ने 'खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता' में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।सुनील यादव मम्मन ने कहा कि खेल बच्चों के लिए बहुत ज़रूरी है।खेल से बच्चों का शारीरिक ,मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक विकास, अनुशासन आदि का विकास होता है।खेल से बच्चों में भावात्मक विकास भी होता है।इस लिए हमे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देना चाहिये।इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष श्री चंदन यादव , प्रधान श्री नरसिंह चौहान , क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री देवराज , बी.ई.ओ. श्री विक्रांत सिंह , श्री सुजीत सिंह , श्री रामप्रताप यादव , श्री लक्ष्मी शंकर यादव आदि सम्मानित जनमानस तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment