ज़िला चिकित्सालय जौनपुर में अनुश्रवण समिती की बैठक सम्पन्न

ज़िला चिकित्सालय जौनपुर में अनुश्रवण समिती की बैठक सम्पन्न
 (सोहराब अंसारी)
जौनपुर:आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय जौनपुर में अनुश्रवण समिति की बैठक श्रीमती मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें चिकित्सालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।बैठक में मरीजो के बेहतर इलाज हेतु सुझाव दिए गए।साथ ही लैब,ओपीडी, वार्ड,एनआरसी,ब्लड बैंक का भ्रमण किया गया।मरीज़ो को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए अन्य सुझाव दिए गए।अध्यक्ष महोदय द्वारा भर्ती मरीजों से चिकित्सालय की गतिविधियों का जायजा लिया गया।चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि यहां उपस्थित सभी डॉ अपनी पूरी निष्ठा लगन और तन्मयता से अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने में लगे हुए हैं।डॉ आर के पटेल ने कहा कि हॉस्पिटल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी होनी चाहिए और हॉस्पिटल में आईसीयू व सी सी यू की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर श्रीमती मनोरमा मौर्य अध्यक्ष, प्रतिनिधि श्री रामसूरत मौर्या, सदस्य के रूप में मडियाहू के विधायक डॉक्टर आरके पटेल,डॉक्टर कमर अब्बास मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,डॉ के के राय एवं क्वालिटी प्रभारी डॉक्टर सैफ हुसैन खान मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home