संत गुरूपत सम्भव राम एकेडमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

संत गुरूपत सम्भव राम एकेडमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को किया भाव-विभोर
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन के निकट संचालित संत गुरुपत संभव राम एकेडमी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया जहां तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह भी हुआ। मुख्य अतिथि प्रो डॉ अजय दुबे एवं विशिष्टि अतिथि समाजसेवी शतरुद्र प्रताप सिंह व राजा कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज के प्राचार्य शंभू राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ओ देश मेरे सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ अजय दुबे ने कहा कि आज के इस दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटा और बेटी एक समान हैं। उन्हें समान अधिकार देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शतरुद्र प्रताप ने विद्यालय की सोच व बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने महाभारत के द्रोपती का वर्णन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हर मनुष्य को अपने घर महाभारत व रामायण की पुस्तक अवश्य रखना चाहिए। प्राचार्य शम्भू राम ने कहा कि छात्र—छात्राओं को अपने शिक्षक का सदैव आदर करना चाहिए। विद्या ग्रहण करके ही छात्र समाज व देश का विकास करने में सहायक होंगे। संचालन पूनम श्रीवास्तव, अन्वेषा श्रीवास्तव, अवंतिका सिंह एवं अर्थव मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. पंकज सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया और उपप्रधानाचार्य डा. हेमंत सिंह ने सभी अतिथियों का मल्यार्पण व बुकें देकर स्वागत किया। अन्त में प्रबन्धक डॉ अजय सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों सहित समस्त आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापक इंदु प्रकाश सिंह, स्वतंत्र उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश सिंह, पवित्र नारायण पांडेय, महेंद्र पांडेय, प्रेमदास, अजय पांडेय, संध्या सिंह, अनुपमा सिंह, अर्चिता सिंह, बबीता सिंह, रमेश गौतम, पूनम सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home