संकठा प्रसाद शुक्ल समेत 15 वरिष्ठ अधिवक्ता किये जायेंगे सम्मानित

संकठा प्रसाद शुक्ल समेत 15 वरिष्ठ अधिवक्ता किये जायेंगे सम्मानित
जौनपुर। "अधिवक्ता दिवस" पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा 3 दिसंबर को 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव और मंत्री रण बहादुर यादव के अनुसार करीब 50 साल से अनवरत सेवा देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। अधिवक्ता परिवार अपने परिवार के लोगों को सम्मानित करने में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में सत्य नरायन, प्रेमचन्द्र त्रिपाठी, सत्य नरायण सिंह, मदन लाल यादव, कमला प्रसाद यादव, कैलाश नाथ उपाध्याय, सुबाष चन्द्र शाही, लालचन्द गुप्ता, अशोक मिश्र, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, राधेमोहन मिश्र, गोपाल लाल, लक्ष्मी नारायन, संकठा प्रसाद शुक्ल, नसीम हैदर समेत 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान करीब 50 साल से काम कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दिया जा रहा है। यह सम्मान की परंपरा अधिवक्ता संघ द्वारा वर्षों से जारी है। अधिवक्ता परिवार अपनों का सम्मान प्रदर्शित कर अपनेपन का एहसास दिलाता है।

No comments

Post a Comment

Home