जांच तिथि में हुआ परिवर्तन: मीनाक्षी देवी

जांच तिथि में हुआ परिवर्तन: मीनाक्षी देवी
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश द्वारा सौरभ गिरी पुत्र पारसनाथ गिरी निवासी ग्राम पंचायत गोबरहा, विकास खण्ड खुटहन द्वारा ग्राम प्रधान गोबरहा के विरूद्ध जॉच कराये जाने हेतु शपथ-पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना-पत्र 11 जून के क्रम में जिला विकास अधिकारी को प्रारम्भिक जॉच किये जाने हेतु जॉच अधिकारी नामित किया गया है। इसी क्रम में इस कार्यालय के पत्र द्वारा खण्ड विकास अधिकारी के ग्राम पंचायत गोबरहा में प्रधान के विरूद्ध शिकायत के संबंध में जॉच हेतु तिथि 8 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे निर्धारित की गयी थी। प्रिन्सी यादव ग्राम प्रधान गोबरहा के आवेदन पत्र 7 अक्टूबर द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके पति के मामा की तेरहवी है तथा उन्हें पूरे परिवार के साथ उस तेरहवीं में रहना है। 8 अक्टूबर की तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया है। तदक्रम में 8 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे निर्धारित जॉच स्थगित करते हुए अग्रिम/संशोधित जॉच की तिथि 15 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे निर्धारित की जाती है।

No comments

Post a Comment

Home