जौनपुर: परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों कक्षा 6 से 8 के छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने के उद्देश्य से ‘‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित 05-05 छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आज दिनांक 16.10.2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष 1 एवं 2 में हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, जौनपुर मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जौनपुर विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय डॉ0 दिनेश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम का स्वागत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदय को कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्ता से अवगत कराया। जिलाधिकारी जौनपुर महोदय ने अपने संबोधन में गुरु के महत्व को समझाया।उन्होंने बेसिक शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देने की बात कही और कहा कि बच्चों में कुछ नया करने और परिस्थितियों पर जीत हासिल करने का हौसला होना चाहिए।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के 5वें चरण की चर्चा की।आज के वर्तमान समय में ज्ञान और विज्ञान के महत्व को बताया ।उसके पश्चात जिलाधिकारी जौनपुर ने पांच बच्चों को टेबलेट, विज्ञान किट, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की जानकारी ली व क्विज प्रतियोगिता में जाकर बच्चों से आयरन व विटामिन संबंधित प्रश्न पूछा। बच्चों के उत्तर सुनकर जिलाधिकारी महोदय संतुष्ट नजर आए।
No comments
Post a Comment