एफ0एल0एन0 आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

एफ0एल0एन0 आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न
(सोहराब अंसारी)
जौनपुर:शासन के निर्देशानुसार एफ0एल0 एन0 आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी विकास खंडों में आयोजित किया जाना था जिसके क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर गोरखनाथ पटेल के निर्देश के क्रम में करंजाकला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण पूर्ण किया गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित निपुण भारत मिशन के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सातवां बैच समाप्त हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अध्यापकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक चुनौतियों के बावजूद, यह आयोजन सुचारू रूप से चलता रहा और अध्यापकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में हिन्दी और गणित के साथ-साथ अंग्रेजी पढ़ाने के तरीकों पर भी जोर दिया गया। 
हर सत्र की शुरुआत में अध्यापकों की पूर्व परीक्षा ली जाती थी, जिसमें उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होता था। प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी एक प्रश्नपत्र दिया गया, ताकि यह आकलन किया जा सके कि प्रशिक्षण से अध्यापकों ने क्या सीखा। 
 प्रत्येक बैच में 50-50 अध्यापकों को चार दिनों तक 29 अगस्त से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षित किया गया। निपुण भारत में केवल भाषा और गणित पर ध्यान केंद्रित किया गया था, लेकिन निपुण उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी को भी शामिल किया गया, जो विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 
इस प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापक पठन-पाठन के नए तरीके सीखकर, विद्यार्थियों को नए और बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान करेंगे। ब्लॉक के एआरपी सतीश मौर्या, डॉ. मनोज सिंह, अछेलाल चौधरी, संदीप चौधरी और जगदीश यादव ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने सभी एआरपी और प्रशिक्षण में शामिल अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home