जौनपुर-। जौनपुर में जश्ने ईद मिलाद उन नबी मनाए जाने को लेकर अंजुमन रहमानिया सीरत कमेटी की आज रविवार को मल्हनी पड़ाव मस्जिद के पास बैठक रखी गई।प्रोग्राम की शुरुआत हनीफुल कादरी साहब की किरात से हुई।बैठक की सदारत सैफ़ुद्दीन सिद्दीकी उर्फ कैस की रही।बैठक में ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर रूपरेखा तैयार की गई ।बैठक में सभी के अलग अलग पद निर्धारित किये गए जिससे प्रोग्राम सकुशल सम्पन्न किया जा सके।सभासद शाहनवाज़ मंसूर को सदर चुना गया।जनरल सेक्रेटरी सभासद अशफाक मंसूरी, खजांची शाहनवाज अहमद सभासद, खजांची साजिद अली उर्फ गल्लू डढ़ियाना टोला को पद दिया गया।सभासद शाहनवाज मंसूर ने बताया कि 27 और 28 को अंजुमन रहमानिया खुर्द की जानिब से एक जुलूस शब ए विलादत उठता है जिसका इहतिमाम शाही जामा मस्जिद से उठ कर रौज़ा ए कदम रसूल पर जाकर होगा और दूसरे दिन उसी प्रांगड़ में एक जलसा ए सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु ताला अलैहिवसल्लम होगा जिसमें शहर की तमाम अंजुमनें अपनी नात का मुज़ाहिरा करेंगी।इस बैठक में
सद्दाम हुसैन सदर मार्केटिंग सीरत कमेटी,वसीम,असलम मंसूरी ,मोहम्मद उमर,
अब्दुल्लाह तिवारी,फारीदुल हक, राजनमुहम्मद अल्ताफ खा मुहम्मद आसिफ खान,अजीजुर्रहमान,औरंगजेब खान उर्फ रज्जू
नोमान सिद्दीकी मुहम्मद चांद,सेराज अहमद
मुहम्मद अकील व अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment