जौनपुर कोतवाली में धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

जौनपुर कोतवाली में धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 
(सोहराब )
जौनपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी। जहां घरों व मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजायी गयी वही जनपद जौनपुर के थाना कोतवाली में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र जी के नेतृत्व में इस पर्व पर श्रीकृष्ण रासलीला प्रोग्राम आयोजित किये गए ।हमेशा की तरह इस बार भी कोतवाली जौनपुर के प्रांगण में भव्य झांकी सजायी गयी जिसकी सुंदरता को देखने के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस कार्यक्रम ने सभी देखने वाले भक्तों का मन मोह लिया।इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंन्त्री गिरीश चंद्र यादव, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल जनपद जौनपुर के साथ-साथ,ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल व अन्य उच्च अधिकारी गण एवं माननीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूजन अर्चन किया गया।

No comments

Post a Comment

Home