एक पिकप लकड़ी की कीमत से ज्यादा लेती है पुलिस
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले में आरा मशीन का वीडियो वायरल हो गया। लकड़ी की कटाई पुलिस की शह पर तेजी से हो रही है। जहां सरकार व स्वयंसेवी संस्था पौधों को लगाने पर जोर दे रही है, वहीं वन भूमाफियाओं की टोली पुलिस की शह पर पेड़ों की कटाई करवाने पर जोर दे रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि जब लकड़ी काट ली जाती है तो उसे पिकप पर लादकर ले जाने के लिए पुलिस का खुला रेट हो गया है। पुलिस को 1 पिकप पर लदी लकड़ी के लिए वनमाफ़ियओं को 1 हजार प्रति पिकप गाड़ी देनी पड़ती है। वहीं योगी सरकार भ्रष्टाचार प्रदेश का दावा करती है। जब पुलिस वन माफ़ियाओं से पैसे लेकर काम करती है तो अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस किस किस काम मे लिप्त है।
No comments
Post a Comment