बंगलादेश उपद्रव में मारे गये हिन्दुओं को दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर। पड़ोसी देश बंगलादेश में सत्ता पलट के बाद हुए उपद्रव, भगदड़, आगजनी आदि में वहां हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहां की जनता उपद्रवियों का समर्थन करती है और हिन्दुओं को खोज मार रही है। मारने का तरीका भी बड़ा भीभत्स है जिसे देखकर एवं सुनकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। उनके दुकान कारोबार को जला दिया गया। कितने हिंदुओं का कत्ल हुआ है जिसका आंकड़ा अभी ठीक ठीक सामने नहीं आया है। इस प्रकार की गई हत्या से भारत के हिन्दुओं में भी संवेदना, गुस्सा और आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम के नेतृत्व सैकड़ों हिन्दुओं ने खरका तिराहा पर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर अपने ग़म और गुस्से का इजहार किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर बंगलादेश में मृत हिन्दुओं को श्रद्धांजलि देते हुये उनके आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना किया। साथ ही लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि वहां के अंतरिम सरकार से बात कर शेष हिंदुओ के सुरक्षा सुनिशित की जाय। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, मनोज श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार, मनोज जायसवाल, संतोष गुप्ता, प्रशांत विक्रम सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, पंकज श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम, अशोक यादव, संतोष यादव, संतोष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

No comments

Post a Comment

Home