गीतांजलि का पौधरोपण एवं ऋतु अभिनन्दन समारोह 11 को

जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक यात्रा के 75वें वर्ष की ओर अग्रसर गीतांजलि का पौधरोपण एवं ऋतु अभिनन्दन समारोह 11 अगस्त दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन मां अचला देवी घाट सिपाह में होगा। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. ब्रह्मेश शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं महासचिव अमन सहगल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अविनाश पाथर्डिकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं विभाग सह संघचालक जौनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह मण्डल सह संयोजक प्रज्ञा प्रवाह उन्मेश हैं।

No comments

Post a Comment

Home