जौनपुर:जौनपुर के होटल सिद्धार्थ उपवन में यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन यूपी की केन्द्रिय कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष साथी संतोष कुमार, महामन्त्री साथी पुष्पेन्द्र माहेश्वरी, उपमहामन्त्री साथी विष्णु गुप्ता व विशिष्ट अतिथि साथी आर पी सिंह (पूर्व बैंक नेता) मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन बैंक स्टफ एसोसिएशन के संगठन पर व साथ ही आज के बैकिंग परिदृश्य पर बैंकों में भर्ती को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस समय सरकार और कर्मचारियों में तालमेल ठीक नहीं है सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ मनमाना रवैया अपना रही है। नई भर्तियों को बंद कर दिया गया है। पुराने लोगों का प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। इस सभा का आयोजन यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन जौनपुर इकाई द्वारा किया गया, सभा समापन पर सभी भाग लेने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
No comments
Post a Comment