राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चंद्र यादव ने माल्यार्पण कर किया नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन व स्वागत

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चंद्र यादव ने माल्यार्पण कर किया नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन व स्वागत
जौनपुर -आज पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार करंजाकला में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरीश चंद्र यादव युवा कल्याण खेलकूद स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रहे। स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री युवा कल्याण एवं खेलकूद गिरीश चंद यादव ने किया । स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने कक्षा एक के नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का नामांकन किया। तथा उन नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया । मंत्री जी के हाथों विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुस्तक भी वितरित किया गया। मंत्री जी ने शिक्षा के उन्नयन तथा नामांकन पर विशेष बल दिया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों को प्रेरित किया कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे।यही बच्चे देश के भविष्य हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने तथा गुणवत्ता में वृद्धि पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही साथ उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की बात कही।पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे।बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने सभी अध्यापकों से कहा कि वह एक पौधा स्वयं और अपनी माँ के नाम से अवश्य लगाएं और उनकी देख भाल भी करें।क्योंकि पेड़ सिर्फ लगाना काफी नही होता उनको सुरक्षित रखना बड़ी बात है।करंजाकला के खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, विद्यालय के समस्त स्टाफ, प्रबंध समिति अध्यक्ष रीना देवी, समस्त अभिभावक तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव कुमार अस्थाना एवं प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

No comments

Post a Comment

Home