संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई बैठक

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव कार्यालय में गुरुवार को कर्मचारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को बताया गया कि 1 जुलाई से संचारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बनाये गये रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन वार्डों और मोहल्लों में मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग और नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाय। इसी दौरान कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि निकाय में हैण्डपम्प पर लाल रंग से चिन्हांकन किया जाय। बैठक में मो0 शमीम, दिवाकर उपाध्याय, किशन सिंह, नितेश सिंह सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home