सपाजनों ने मनायी दानवीर भामा शाह की जयन्ती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दानवीर भामा शाह की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर व्यापार सभा के प्रदेश सचिव संजीव साहू एवं जिलाध्यक्ष शेखर साहू के नेतृत्व में शनिवार को दानवीर भामा शाह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा भामा शाह के जीवन परिचय पर चर्चा करते हुये उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला सचिव मनोज अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन, मो. अफजल, जिला सचिव शशि सेठ, शमीम अहमद, संदीप गुप्ता, रोहित बैंकर, विकास वर्मा, मो. अनस सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home