मिर्जा जावेद के आवास पर मनी चौधरी अजीत की पुण्यतिथि

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह की तृतीय पुण्यतिथि मनायी गयी। मिर्जा जावेद सुल्तान के कटघरा स्थित आवास पर मनायी गयी पुण्यतिथि में सर्वप्रथम चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता अशोक यादव प्रदेश सचिव सहित मिर्जा जावेद सुल्तान, सत्य नारायण यादव, दयाशंकर यादव, रघुनाथ यादव, अशोक प्रधान, उधम यादव, ताहिर अली, अहमद हसन, बबलू सिंह, रघुनाथ त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home