चुनाव प्रचार के दौरान शाहगंज में हुई बैठक

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा चुनाव कार्यालय सुल्तानपुर रोड पर ओबीसी मोर्चा का बैठक जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता व महामंत्री अमर जौहरी के संचालन में हुई। वेद प्रकाश जायसवाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने ओबीसी मोर्चा के बारे में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया। साथ ही बताया कि 12 मई को मुंगराबादशाहपुर में ओबीसी सम्मेलन बड़े पैमाने होने जा रहा है। इस अवसर पर शाहगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, डा. जयराम मौर्य, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, विजयलक्ष्मी जी, रेनू मोदनवाल, अशोक राजभर, शिवमूरत राजभर, उषा मौर्य, राम पलट सेठ, सभासद प्रेमचंद भाखर, सभासद सिकंदर साहू, राजकपूर जी, चंदन जायसवाल, प्रिंस, अनुराग, अरुन चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home