राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 10 को

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवस्थित 73-जौनपुर एवं 74-मछलीशहर (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात् समस्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/महामंत्री के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षकगण की अध्यक्षता में 10 मई को अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हाल में निर्वाचन संबंधी आवश्यक बैठक तय है।

No comments

Post a Comment

Home