ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक व एसएमसी अध्यक्ष उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबंध समिति एवं आपरेशन कायाकल्प के सम्बन्ध में ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक, एस0एम0सी0 अध्यक्ष  के सदस्यों की ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला  के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला  श्री श्रवण कुमार यादव तथा मुख्य अतिथि A D O पंचायत करंजाकला द्वारा  किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। ए0आर0पी0 संदीप चौधरी द्द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति के प्रभाव तथा सक्रियता पर विस्तार से चर्चा किया। एआरपी मनोज सिंह द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, 19 मूलभूत सुविधाओं से संतृप्तीकरण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराये जाने की कार्ययोजना पर बताया।ए0आर0पी0 संदीप चौधरी  द्वारा शारदा योजना के अंतर्गत आउट आफ स्कूल बच्चों के विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव पर बल दिया। ए॰आर०पी०सतीश मौर्य, जगदीश यादव, एवं अच्छे लाल चौधरी द्वारा द्वारा डी0बी0टी0 के माध्यम से यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि का सीधे अभिभावकों के खाते में प्रेषण तथा जगदीश यादव  के द्वारा निपुण भारत मिशन, निपुण लक्ष्य ऐप आदि विषयों पर प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी/जन प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान गयी। इस दौरान दिनेश मौर्य, अतुल सिंह , बबीता सिंह , एवं अन्य शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वाहिद अहमद सहायक लेखाकार करंजाकला जौनपुर श्री दिनेश मौर्या तथा समस्त कार्यालय स्टॉफ द्वारा सकुशल कराया गया।

No comments

Post a Comment

Home