भारत विकास परिषद जौनपुर के अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल

सतेन्द्र अग्रहरि सचिव एवं महेन्द्र चौधरी बनाये गये कोषाध्यक्ष
जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र 2024–25 हेतु बैठक गणेश साहू के आवास पर हुई जहां सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके वंदे मातरम गीत के साथ बैठक की शुरुआत की। इसके बाद शाखा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में आये काशी प्रांत के प्रान्तीय पर्यवेक्षक डा. अनिल सिंह का स्वागत करते हुये नवीन सत्र हेतु चुनाव चयन प्रकिया के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने चुनाव चयन प्रकिया हेतु नियम और प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपस्थित सदस्यों से 3 महत्वपूर्ण पद हेतु नामांकन के क्रम में अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल एवं सचिव पद पर सतेन्द्र अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र चौधरी ने नामांकन किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया। मुख्य अतिथि ने सभी नवीन दायित्वधारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमें सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर कार्य करती है। सत्र हिंदी नव वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। जौनपुर शाखा हमेशा से सभी सूत्रों पर अच्छा कार्य करती रही है। आगे भी कार्य अच्छे से अच्छा हो, नवीन दायित्वधारियों से यही अपेक्षा है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गौरव मौर्या, ॠषि श्रीवास्तव, शरद साहू, राजेंद्र निगम, अजय गुप्ता, गणेश साहू, संदीप सेठी, शिवा वर्मा, सुनील जायसवाल, रामरतन सेठ, पियूष चतुर्वेदी, दिवाकर गुप्ता, संतोष अग्रहरी, विकास गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, इन्दू लाल यादव सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।बैठक व चयन प्रक्रिया का संचालन सतेंद्र अग्रहरी ने किया। अन्त में परिषद के सदस्य दिनेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी।

No comments

Post a Comment

Home