थाना खुटहन पुलिस द्वारा एक तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस द्वारा एक तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष खुटहन श्री अरविन्द कुमार सिंह पर्वेक्षण में उ0नि0 दिनेश राम द्वारा मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति अंतिम तिवारी पुत्र रामजीत तिवारी निवासी उसरौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर के कब्जे से एक तमन्चा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ विशुनपुर मोड़ से दिनांक 04.02.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 34/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । 
 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.अंतिम तिवारी पुत्र रामजीत तिवारी निवासी उसरौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

*बरामदगी-*
1.एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर 
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0स0 34/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-* 
1. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 दिनेश राम थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3. हे0कां0 सन्तोष यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
4. कां0 रवि कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
5. कां0ओमप्रकाश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

No comments

Post a Comment

Home